रामनवमी के मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी सह मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न अखाड़ों में जाकर प्रभु श्री राम और हनुमान जी की पूजा अर्चना की
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ,मानगो की मेयर सुधा गुप्ता आज कदमा शिव हनुमान मंदिर प्रकृति विहार में एम क्लब द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित भंडारा,सोनारी पंचवटी नगर आदर्शनगर 4जी फेज में रामनवमी उत्सव,कदमा भाटिया बस्ती,गोस्वामी पथ अन्नपूर्णा देवी पूजा,कदमा उलियान बजरंग अखाड़ा में रामनवमी उत्सव,सोनारी कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान में रामनवमी उत्सव,सोनारी खुटाडीह बाबा अखाड़ा में रामनवमी उत्सव,बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा के पास रामनवमी उत्सव सह भंडारा,मानगो दाईगुट्टू नाई भवन में बाबा धर्मदास जी की पूजा,मानगो पारडीह श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा आयोजित जागरण ,बागबेड़ा कॉलोनी रोड न० 5. में श्री श्री बुढ़वा शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा,सोनारी उपकार संघ, कमल चौक, बुधराम मोहल्ला में नवरात्रि ज्वारा पूजा में शामिल हुई. मानगो की मेयर सुधा गुप्ता विभिन्न मंदिरों में अखाड़ा समितियों द्वारा आयोजित पूजन में शामिल होकर प्रभु श्रीराम के अतिप्रिय भक्त वीर बजरंगबली का विधिवत पूजन अर्चन किया.

रामनवमी केवल पर्व नहीं बल्कि धर्म, मर्यादा, साहस और संस्कारों का प्रतीक है: सुधा गुप्ता
इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा है कि राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, धर्म, साहस और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.इस दौरान जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा समिति के सदस्यों ने उन्हों पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट कर सम्मानित किया.
