ताजा खबरेंधर्म

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का चुनाव संपन्न, कांटे के मुकाबले में सत्येंद्र कुमार ने अनिल ठाकुर को दो मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, निर्विरोध महासचिव जयकुमार निर्वाचित, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास ने कब्जा जमाया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का चुनाव रविवार को बड़े ही शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में कदम ब्रह्मर्षी भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांटे के मुकाबले में सत्येंद्र कुमार ने अनिल ठाकुर को महज तीन मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। सत्येंद्र कुमार को कुल 35 मत पड़े, जबकि अनिल ठाकुर को 32 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

वही कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास ने राजेश कुमार को 13 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। श्रीनिवास को कुल 40 मत मिले, जबकि राकेश कुमार को 27 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के यही दोनों प्रत्याशी थे।

पंजीकृत मतदाता 83 है, 67 लोगों ने मतदान किया

जानकारी हो कि ब्रह्मर्षी विकास मंच में संस्थापक सदस्यों को ही मत देने का अधिकार प्राप्त है, जिनकी संख्या 83 है और वही मत देने के अधिकारी हैं। इनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 15 मतदाता अनुपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन 

चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह ,राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

3:30 परिणाम की हुई घोषणा

इसके पहले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दिन के 10:30 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय 2:10 तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 83 मतदाताओं में से कुल 67 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 15 मतदाता अनुपस्थित रहे। मत पत्रों की गिनती का काम 3:00 से आरंभ किया गया।

चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव संचालन समिति की ओर से राज किशोर सिंह द्वारा आज करीब 3:30 बजे की गई ।

चुनाव में ब्रह्मर्षी समाज की जीत हुई है : विकास सिंह

इस मौके पर जाने-माने समाज सेवी और ब्रह्मसी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह भी उपस्थित थे । उन्होंने परिणाम की घोषणा के बाद कहा कि इसमें किसी की जीत हार नहीं है, बल्कि समाज जीता है। समाज के लोग जीत हार की परवाह नहीं करते हैं, बल्कि मिलजुल कर कार्यों का संपादन करते हैं। हारे प्रत्याशी और जीते प्रत्याशी दोनों के साथ विकास सिंह ने तस्वीर खिंचवाई और महर्षि सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।

समाज के हित में मिलजुल कर काम करेंगे : सत्येंद्र कुमार

वही अध्यक्ष पद पर चुने गए सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हमारे सहयोगी और चुनाव में प्रतिद्वंद्वी अनिल ठाकुर उनके बड़े भाई हैं। बराबर से उनका आशीर्वाद हमें मिला है। समाज के हित में हम दोनों और सभी हमारे सहयोगी सदस्य मिलजुल कर समाज के संपूर्ण विकास के लिए कार्य करेंगे। किसी तरह का भेद नहीं रहेगा। जो भी सहयोग के लिए आएगा हम लोग यथासंभव हर तरह से उनकी मदद करेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा : जयकुमार

इसी तरह से निर्विरोध रूप से चुने गए महासचिव जय कुमार ने कहा कि समाज के हित के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। समाज के हित के लिए काम करेंगे शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । गरीब और सामर्थ्यहीन बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले वे कदमा क्षेत्र ब्राह्मर्षि विकास मंच के निर्विरोध महासचिव चुने गए थे। हालांकि केंद्रीय कमेटी में महासचिव पद पर चुने जाने के बाद उन्होंने कदमा क्षेत्र की कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। जय कुमार ने बताया कि वे टिस्को के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। रिटायरमेंट के बाद से समाज को पूरा समय देते हैं । जनहित के लिए काम करते हैं । जो भी उनके पास सहयोग के लिए विचारणीय मामला आता है , वह उनका सहयोग करते हैं।

कमेटी के साथ सहयोगात्मक भूमिका रहेगी : श्रीनिवास

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले श्रीनिवास ने कहा कि वह कमेटी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। कमेटी की ओर से सहयोगात्मक भूमिका निभाएंगे।समाज के विकास के लिए काम करेंगे।

पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ किया। इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), वरिष्ठ पत्रकार देवानंद सिंह, दीपु सिंह, राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय ,मिथिलेश, उमानाथ, सुभाष राय, विकास जी, अशोक जी, जय कुमार जी,अजय जी, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विजय जी, सरोज चौधरी, राकेश कुमार, रवि भूषण,राकेश, सुजय कुमार,राजेश जी, रवि भूषण, धनंजय राय जी , विपेंद्र कुमार राय सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This News