ताजा खबरें

सड़क हादसे में जख्मी दिशा ने टीएमएच में दम तोड़ा, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : पिछले दिनों चांडिल के चौका में हुए सड़क हादसे में जख्मी साकची गुरुद्वारा बस्ती की रहने वाली 20 वर्षीय दिशा बनर्जी की इलाज के दौरान आज सुबह टीएमएच में मौत हो गई है। हादसे के बाद पिछले 5 दिनों से दिशा कोमा में थी। उसकी मृत्यु की खबर से पूरा परिवार सकते में आ गया। माता-पिता, बहन और भाई , सगे संबंधियों का टीएमएच में रो-रो कर बुरा हाल था। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला और घर पहुंचा। दिशा बनर्जी के पिता संजीव बनर्जी उर्फ टुबई शहर के जाने-माने गायक हैं। किशोर कुमार की आवाज में गीत गाने वाले संजीव बनर्जी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी बेटी दिशा दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करती थी। घटना के दिन 13 अप्रैल को उसे दिल्ली जाना था। जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट स्विफ्ट कार से जा रही थी। उसके साथ पढ़ने वाले तीन लड़के और भी कार में थे। चांडिल में चौक के पास रांची की ओर से आरही एक बोलेरो जीप से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार चालक आशीष पांडे को हल्की चोट लगी थी जबकि एक युवक अभी भी टीएमएच में इलाज रत है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करती थी दिशा

दिशा बनर्जी एक सौम्या, संस्कारी, विनम्र और मृदाभाषी लड़की थी। बेटी की असामाजिक मृत्यु से संजीव बनर्जी उर्फ टुबई और उसके परिवार को गहरा आघात लगा है।

बेटी की मृत्यु की खबर से टुबई सदमे में आ गए। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कुछ देर के लिए टीएमएच के इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा । दिशा अपने तो चली गई लेकिन अपने माता-पिता और परिवार के लिए जीवन भर का गम छोड़ गई। जीवन पर्यंत उसके माता-पिता दिशा को हृदय से नहीं निकाल सकते।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

फिलहाल आज दोपहर बाद दिशा के शव का एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को परिजनों के बाहर से आने के बाद उसका सुवर्ण रेखा वार्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This News