ताजा खबरें

फूलोझानो वुमन एंपावरमेंट मिशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था फूलोझानो (Women Empowerment Mission WEM) द्वारा ख्याति प्राप्त स्वर्गीय डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में बुधवार 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा एवं समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इचागढ़ की विधायक सविता महतो रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कुणाल सारंगी पूर्व विधायक और (प्रवक्ता, झामुमो), समाजसेवी पूर्वी घोष, डॉ. हर्षिणी, डॉ. कार्तिक अभिषेक, Guest of Honour डॉ. रमा सुब्रमणियम, रोशनी संस्था की तरु गांधी, तुलसी भवन के सचिव डॉ. प्रसेंजीत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्रनाथ चौबे रहे एवं राष्ट्र वादी अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर से बाहर रहने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में अखिलेश पांडे तथा जुगनू पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सविता महतो ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का है। क्योंकि पिछले कई शताब्दी के गुलामी का सबसे बुरा प्रभाव महिलाओं पर पड़ा और वे बहुत ही उपेक्षित रहीं। लेकिन आज सभी ने महसूस किया कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता है।

झारखंड की वीरांगना फुलो झानो को जितना राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। इसीलिए उनके त्याग और बलिदान को ध्यान में रखते हुए उनके नाम की इस संस्था की स्थापना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले

इस आयोजन को सफल बनाने में स्वर्गीय डॉ के के अय्यर के पुत्र जो मेदांता दिल्ली में डाक्टर हैं डॉ कार्तिक अभिषेक, उनकी पुत्रवधु डॉ हर्षिणी जो मनोचिकित्सक हैं और पुत्री डॉ उपासना जो टी एम एच में डाक्टर हैं का बहुत समर्पित योगदान रहा। संस्था की सचिव और जमशेदपुर के बौद्धिक आयोजनों की सिद्धहस्त संचालिका विदुषी, महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर की प्रोफेसर डॉ त्रिपुरा झा के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्य चित्र रेखा सुंडी, ऋतिक चौबे, नेयाज अहमद सुल्तान, तारिक अज़ीज़, सांभवी कुमारी, अखिलेश सिंह एवं पवन कुमार बबलू ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान महादान : त्रिपुरा झा

इस अवसर पर संस्था की ओर से कहा गया कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। अब वैज्ञानिक सह तकनीकी विकास के कारण एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों को लाभ पहुँचा रहा है । इस आयोजन में रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार एवं जलपान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रक्तदान का उद्देश्य समाज में भाईचारा विकसित करना

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानवता यानी सच्चा भाईचारा, सेवा एवं जागरूकता की भावना को सशक्त कर परोपकारी संस्कृति का निर्माण करना था, जिसमें संस्था को शहरवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *