कदमा के पदमा रोड में चोरों का आतंक, एक ही रात आधा दर्जन घरों के एसी वायर काटकर ले गए चोर, हजारों का गच्चा लगाया
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के पदमा रोड में चोरों का आतंक है। त्रस्त लोग आतंक के साए में जीने को मजबूर हैं। 2 दिन पहले चोरों ने एक ही रात आधा दर्जन घरों के एसी तार काट लिए और लोगों को हजारों रुपए का चपत लगाया। घटना की शिकायत मिलते ही कदम पुलिस की टीम पदमा रोड पहुंची और पूरी घटना का मुआयना किया। कदम पुलिस के मुताबिक पदमा रोड और आसपास के इलाकों में पुलिस ग्रस्त बढ़ा दी गई है।
पदमा रोड निवासी और जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेशकार विनय कुमार दुबे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में चोरों का आतंक है। देर रात लोगों को जगकर अपने सामानों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। एसी वायर के साथ साथ चोरों की नजर घर के अंदर के सामानों पर भी है। जिस क्वार्टर का ताला बंद रहता है घात लगाए चोर बंद क्वार्टरों में चोरी की घटना को अंजाम देने के प्रयास में रहते हैं। पिछले दिनों चोरों ने एक ही रात 7 क्वार्टरों के एक वायर काट लिए और लोगों को परेशानी में डाल दिया। एक एसी में लगे तांबा वायर की कीमत ₹1000 बताई जाती है। तपती गर्मी से परेशान लोग एसी बनवाने में जुटे और हजारों रुपए खर्च भी करना पड़ा।
कदमा पुलिस ने गस्त बढ़ाई, संदिग्ध लोगों पर नजर
पुलिस के मुताबिक ये पेशवर अपराधी आमतौर पर नशे के आदी होते हैं। अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वैसे कदमा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी गई है।पेट्रोलिंग कराई जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रहा है। दो को थाने पर बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
