ताजा खबरें

बाल संप्रेषण गृह घाघीडीह में लड़कों और कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: 21 जून-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) दिवस के मौके पर बाल सम्प्रेषण गृह,घाघीडीह, जमशेदपुर में झालसा,राँची के निर्देश पर डालसा,जमशेदपुर के सचिव के आदेशानुसार योगा शिक्षक के द्वारा सीएनसीपी बच्चों एवमं जेसीएल बच्चों,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष,जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों,डालसा,जमशेदपुर के पीएलभी सह अधिकार मित्रों,बाल गृह के कर्मियों,पुलिसकर्मियों,गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कराया गया। योगा शिक्षकों ने योगाभ्यास के इस सत्र में शामिल सभी लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए इसके अनगिनत फायदे बताएं और कहा कि निरोगी काया के लिए योग आपकी दिनचर्या में शामिल होना आवश्यक है।

योग से आत्म चिंतन और एकाग्रता बढ़ती है

स्वस्थ रहें और दावों से दूर रहें। योगाभ्यास करें और जीवन को सुखमय और स्वस्थ बनाएं। योग शिक्षकों ने आगे बताया कि योग–स्वयं और समाज के लिए,योग हमारे शरीर,मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।
नियमित योग से स्वास्थ्य,एकाग्रता,शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Share This News