ताजा खबरें

सुधा गुप्ता ने दिखाई उदारता, महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन किया रद्द, कहा, विधायक जी बुजुर्ग और अभिभावक समान, उनकी टिप्पणी को नजरअंदाज करें

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: विधायक सरयू राय द्वारा मेयर सुधा गुप्ता पर की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ होने वाले आंदोलन को आज मेयर सुधा गुप्ता की भावनात्मक अपील और पहल के बाद रद्द कर दिया, इसी के साथ टिप्पणी विवाद का पटाक्षेप हो गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नलिनी सिंह ने दिया बयान 

इस आशय की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि धरना के बाद महिला श्रृंगार को लेकर विधायक सरयू राय ने मेयर सुधा गुप्ता के ऊपर भद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसकी जितनी निंदा की जाये कम हैं।

पूरे महिला समाज पर की थी अभद्र टिप्पणी

इस बयान से उन्होंने सिर्फ मेयर सुधा गुप्ता पर नहीं बल्कि महिला नेतृत्व की प्रतिनिधित्व करने के कारण सभी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी जो किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देता, यह टिप्पणी समस्त महिला के ऊपर संकीर्ण और अशोभनीय हैं जिसे सभ्य सामाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता हैं।

पूरे राज्य में अभियान चलाने का था फैसला

उन्होंने कहा कि हमनें तय किया था कि ये मामला को झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष उठाया जाता साथ ही हमनें निर्णय लिया था कि इसके खिलाफ पुरे जमशेदपुर में अभियान चलाया जाता, लेकिन आज मेयर सुधा गुप्ता ने हमसे मिलकर अपील की कि सरयू राय बुजुर्ग हैं, हमारे अभिभावक तुल्य हैं, हो सकता हैं अनजाने में या किसी कारण से उनसे ये बात निकल गई होगी, मगर हमें अब इस विवाद को खत्म करना चाहिए।

सुधा गुप्ता जी के अनुरोध पर आंदोलन को लिया वापस

सुधा गुप्ता जी के बातों से प्रभावित होकर हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं लेकिन हमलोग आग्रह करते हैं विधायक जी से कि भविष्य मे ऐसी टिप्पणी करने से बचें, क्यूंकि धरना के दौरान स्वयं मेयर सुधा गुप्ता ने धरना स्थल पर जाकर उन्हें प्रणाम किया और सबके लिए पानी और लड्डू भेजा जो राजनीतिक सूचिता और संस्कार था।

प्रेस कांफ्रेंस में नलिनी सिन्हा, शिल्पी चक्रवती, कल्पना सेन, अपर्णा गुहा, रजनी बंसल, रीता शर्मा, श्रबनी भट्टचार्य, सुनीता तिर्की, कंचन देवी आदि शामिल रहे।

Share This News