ताजा खबरेंक्राईम

एसएसपी ने मुसाबनी में अपराध की समीक्षा किया 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: शुक्रवार की दोपहर मुसाबनी थाना परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी, अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा, अंचल निरीक्षक, मुसाबनी तथा पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी रेडियो अपराध नियंत्रण के निर्देश

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने. संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

Share This News