बर्मामाइंस के मोहम्मद आलम हत्याकांड में अभियुक्त एक महिला सहित दो गिरफ्तार बिना नंबर प्लेट की स्कूटी जब्त
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : मो० अफताब आलम पर रेलवे कंटेनर यार्ड के पास जान मारने की नियत से गोली चलाई गई थी जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे तथा ईलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना के पधात त्वरित कार्रवाई एवं अनुसंधान हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक एस० आई० टी का गठन किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इस कांड के प्रा० अभि० मो० समद एवं कुलसुम बीबी, पत्ति मो० शाहरुख, कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती, थाना बर्मामाइन्स जिला पूर्वी सिंहभुम अपने घर में छुपा हैं। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्ति को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, तथा उनकी निशानदेही पर घटना को कारीत करने से पूर्व रेकी में इस्तेमाल हुई बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के ब्लू एवं काला रंग की स्कूटी को जप्त किया गया है। शेष अभियुक्तो के विरुद्ध छापामारी जारी है।
