ताजा खबरें

ड्रग्स और सट्टेबाजी पर लगाम लगाने आगे आएं स्थानीय निकाय: सरयू राय

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर साकची स्थित धालभूम क्लब में जदयू युवा मोर्चा द्वारा ‘सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव’ विषय पर विचार क्रांति सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम जैसी स्थानीय सरकारें चाहें तो शहर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

नीचे से ऊपरी स्तर के पदाधिकारी को भी सट्टेबाजी की जानकारी

सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया कि ड्रग्स और सट्टे का नेटवर्क पुलिस व शासन-प्रशासन के निचले स्तर से लेकर शीर्ष अधिकारियों की जानकारी में है, लेकिन इच्छाशक्ति की कमी के कारण इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को सेवा का मुख्य केंद्र मानते हुए इस लड़ाई में आगे आना होगा। इसके साथ ही उन्होंने परिवारों से अपील की कि बच्चों को कुसंगति से बचाने के लिए घर, मोहल्ले और समाज के स्तर पर सख्त अनुशासन व संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण करें।

युवाओं को देशभक्ति के प्रति समर्पित होने का संदेश

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईजी संजय रंजन सिंह ने युवाओं को नशा छोड़ने और देशभक्ति के प्रति समर्पित होने का संदेश दिया। सम्मेलन के संयोजक मनोज सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को उद्धृत करते हुए सरकार से नशे और सट्टे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का आग्रह किया।

सम्मेलन में जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और अधिवक्ता अनिल तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने दिया, मंच संचालन विवेक पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने प्रस्तुत किया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *