सीतारामडेरा भालूबासा जम्मू अखाड़ा में भव्य कन्या पूजन का आयोजन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : सीतारामडेरा भालूबासा जम्मू अखाड़ा हनुमान मंदिर में मंगलवार को माता की आराधना के पावन पर्व पर भव्य रूप में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान के साथ बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया और दक्षिणा अर्पित की गई।
गणमान्य लोगों की उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने अष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सनातन संस्कृति और वैदिक ग्रंथों की महत्वपूर्ण परंपरा बताया।
भक्तिमय माहौल : काले
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पूरा देश माता की भक्ति में लीन है और जमशेदपुर में भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मां दुर्गा की आराधना की जा रही है।
संस्कृति और उल्लास
जम्मू अखाड़ा के संचालक बंटी सिंह ने अखाड़े की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन की सराहना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य कर अपनी खुशियां जाहिर कीं, जिसमें बंटी सिंह ने भी ढोल बजाकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह आयोजन आपसी प्रेम, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का एक अद्भुत संगम रहा, जिसने पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
