ताजा खबरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पहले स्व. चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “चंद्रशेखर बाबा अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रशेखर मिश्रा के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अंतिम दर्शन हेतु आवास पर रखा गया

वहीं, भालूबासा इंद्रानगर स्थित उनके आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन से हर कोई शोकाकुल था और माहौल गमगीन था। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ परिसर में चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर पर शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

शव ले जाया गया भाजपा के जिला कार्यालय

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुँजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, मीरा मुंडा, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, दुलाल भुइयां, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, टुनटुन सिंह, रीता मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, मुकेश राय, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, शशांक शेखर, सतवीर सिंह सोमू समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *