ताजा खबरें

चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रखर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने गहरा शोक व्यक्त किया।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया गया। इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर एवं शाल ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात काले भुइयांडीह मुक्तिधाम में आयोजित अंत्येष्टि में शामिल हुए और नम आँखों से अपने वरिष्ठ साथी को अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में शामिल होकर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

काले ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा का आकस्मिक निधन संगठन और जमशेदपुर महानगर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अभिभावक स्वरूप वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता थे, जिनका संगठन के प्रति समर्पण, राजनीतिक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका व्यक्तित्व और संगठन के लिए किया गया योगदान हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *