डीएलएसए की टीम ने मध्य विद्यालय बनकुचिया पटमदा में चलाया कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर के चेयरमैन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के निर्देशानुसार और सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पटमदा स्थित मध्य विद्यालय बनकुचिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधि सेवा प्राधिकार की ओर से एलएडीसी रंजन पांडेय, पीएलबी(अधिकार मित्र) शिव शंकर महतो, रामकंडेय मिश्रा, शिव शंकर महतो लक्ष्मीकांत गोप, बुद्धेश्वर मुर्मू और सीमा देवी भी मौजूद रही। स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह, सहायक शिक्षक सुभाष चंद्र महतो, संतोष कुमार महतो, प्रशांत प्रसाद और शांति राम हंसदा की भी कार्यक्रम में सहयोगात्मक भूमिका रही।
डीएलएसए की टीम ने कार्यक्रम में लिया भाग
इस मौके पर एलएडीसी और पीएलवी की टीम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नालसा,झालसा,डालसा के गठन,उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत की स्थापना कार्य और उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया।
छात्र-छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
एल ए डी सी रंजना पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम अधिनियम, बाल शिक्षा, बाल हिंसा के रोकथाम व बाल संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट(स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर)आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,नशा उन्मूलन,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कानूनी परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930,एल्डर हेल्पलाइन न. 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा किया।
