ताजा खबरें

लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले और निर्धारित समय पर पहुंचने वाले प्रमुख नेताओं में अमरप्रीत सिंह काले भी शामिल रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पदयात्रा के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को प्रदर्शित किया।

लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत अमरप्रीत सिंह काले 

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी गरिमा, संवैधानिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का भारतीय जनता पार्टी पूरी दृढ़ता के साथ विरोध करती रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए भाजपा का संघर्ष सड़क से सदन तक पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर जारी रहेगा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *