डीएलएसए की सराहनीय पहल: ऑब्जर्वेशन और शेल्टर होम के बच्चों संग सजेगी दीपावली, बांटे गए दीए और मोमबत्तियां
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: दीपावली के पावन अवसर पर हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की पहल करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जमशेदपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑब्जरवेशन हाल और शेल्टर हाउस में दीप वितरित कर खुशियों की सौगात का आगाज किया गया।
झालसा की पहल पर डीएलएसए ने निभाई भूमिका
झालसा (JHALSA) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सीडब्यूसी (CWC), ऑब्जर्वेशन होम और साकची शेल्टर होम में दीया और बाती, मोमबत्तियों का वितरण किया गया।
पहला का उद्देश्य दीपावली की खुशियां बांटना
इस पहल का उद्देश्य कैंपस में रह रहे अल्पवयस्क बच्चों को त्योहार की खुशियों से जोड़ना है, ताकि वे भी दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मना सकें। कार्यक्रम के दौरान एलएडीसी के चिफ विदेश सिंहा, डिप्टी राजेश श्रीवास्तव और एल ए डी सी मनोज कुमार, डीएलएसए के बड़ा बाबू संजय कुमार और पीएलवी की टीम ने हिस्सा लिया। बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएलएसए की ओर से दीपावली के दिन बच्चों के बीच मिठाइयों के साथ-साथ फुलझड़ियां और छोटे-छोटे पटाखे भी बांटे जाएंगे।
