व्रतधारियों के बीच बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से निःशुल्क फल और सुप का होगा वितरण
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से लोक आस्था का महापर्व छठ के पुनीत अवसर पर छठ व्रतधारीयों के बीच सुप,फल एवं पुजन सामग्री का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। संघ के सदस्य विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महा खरना के दिन छठ व्रतधारीयों के बीच सुप,फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा ।
1100 छठ व्रतधारीयों की सेवा का रखा गया लक्ष्य – विकास सिंह
1100 लोगों के बीच सुप और फल वितरण का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए संघ के सदस्यों के द्वारा कूपन बनाया गया है जिसे पहले ही सभी के बीच में बांट दिया जाएगा। विकास सिंह ने कहा कि प्रसाद और फल की मात्रा इतनी रहेगी कोई भी एक परिवार आसानी से छठ का महापर्व कर सकता है । 14 नवंबर दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे मानगो डिमना रोड स्थित हीरा होटल मैदान के सामने दुर्गा पूजा स्थान में कार्यक्रम होगा जो दोपहर 1:00 तक चलेगा । प्रसाद वितरण की तैयारी में मुख्य रूप से विकास सिंह किशोर वर्मा, छोटेलाल सिंह दुर्गा दत्ता ,संदीप शर्मा ,राम अवधेश चौबे, रामचंद्र प्रसाद,अजय लोहार, सीता देवी, सिद्धेश्वरी देवी, पायल कुमारी, विकास गुप्ता, सुशील शर्मा, मनोज राय, उपेंद्र प्रसाद मुख्य से शामिल हैं।
