NewsPopular NewsRecent News

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर डॉ अजय के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, एग्रिको गोलचक्कर पर महिलाओं का प्रदर्शन

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : पुर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार द्वारा किये गए आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी पर क्षेत्र की महिलाएं सड़क पर उतर आई है। रविवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के महिला विरोधी बयान पर एग्रिको गोलचक्कर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

एग्रिको गोलचक्कर पर जुटी महिलाओं ने कहा कि डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर की गई आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी न केवल सम्पूर्ण महिला शक्ति का अपमान है बल्कि यह भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर भी सीधा आघात है, जिसमें महिलाओं का विशेष सम्मान और आदर है।

ऐसी टिप्पणी से एक बार फिर कांग्रेस एवं उनके नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है, जहाँ महिलाओं को अपमानित करना अब उनके नेताओं की आदत बन चुकी है।

महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को पारित कर देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। परंतु कांग्रेस पार्टी कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही है।

इस मौके पर सक्रिय महिला समाजसेवी विमला साहू ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष और कई महिला सांसद-मंत्री दिए, उस पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार आज भाजपा की महिला प्रत्याशी पूर्णिमा दास पर अभद्र और व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर खुश हो रहे हैं।

कैलाशपति मिश्रा ने अजय कुमार की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला विधायक अंबा प्रसाद, नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका सिंह पांडे और ममता देवी को भी अजय कुमार जानते हैं, लेकिन उन पर टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं दिखाते। यह उनके दोहरे मापदंड को दर्शाता है।

प्रदर्शन के दौरान कल्याणी शरण, ममता कपूर, चंद्रकांता सिंह, संजना साहू, लक्ष्मी मिर्धा, ममता, उर्मिला दास सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *