ताजा खबरें

जिला कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन, चढ़ावा लुट-चोरी का खुलासा करें और खान एवं खनिज विकास विनिमयन संशोधन विधेयक को वापस ले केंद्र सरकार – बन्ना गुप्ता

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष आयोजित की गई।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता ने संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा चढ़ावा—सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और दान की राशि—यदि किसी भी स्तर पर हेराफेरी या अनियमितता की गई है, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं के साथ गंभीर विश्वासघात है।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि चढ़ावे में कथित हेराफेरी और अनियमितताओं की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और दोष सिद्ध होने पर उसे जेल भेजा जाए।

एमएमडीआर संशोधन विधेयक झारखंड के साथ धोखा और विश्वासघात : बन्ना गुप्ता

एमएमडीआर संशोधन विधेयक के मुद्दे पर बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कानून में बदलाव कर झारखंड के संवैधानिक और आर्थिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के खनिज संसाधनों का प्रमुख केंद्र है। यहां कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर सहित अनेक महत्वपूर्ण खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों से राज्य को राजस्व प्राप्त होता है और झारखंड की अर्थव्यवस्था तथा विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमडीआर संशोधन के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों और संघीय ढांचे को कमजोर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

झारखंड के हितों की अनदेखी

उन्होंने कहा, “झारखंड की धरती से निकलने वाले संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी करके कोई भी फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान हैं और इनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस निर्णायक संघर्ष करेगी।”

बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड के अधिकार, संसाधन, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। केंद्र सरकार यदि झारखंड के हितों के साथ खिलवाड़ करती है, तो गांव से लेकर शहर तक जनता को इसके खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “झारखंड हमारा है, झारखंड की धरती हमारी है और झारखंड के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों पर झारखंडवासियों के हित सर्वोपरि हैं।”

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता एक हो : सुधा गुप्ता

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ झारखंड की जनता एकजुट होगी। अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है।

झारखंडवासियों के अधिकार को छिनने की कोशिश : परविंदर सिंह

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी और MMDR संशोधन विधेयक 9डी लाकर हमारे अधिकारों को छिन लिया गया है। आगामी 7 सितम्बर को राँची में लोकभवन (राजभवन) के महाधरना में राज्यस्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि ने की अब भाजपा के केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है उसके द्वारा लगातार जनता पर कर उठाया जा रहा है भ्रष्टाचार की तो सीमा पार कर गई है राज्यों के अधिकार भी छीन लिए गए हैं आम जनता अब एक साथ खड़ा हो और इसे आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य करें।

धन्यवाद ज्ञापन किया

कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी यह हमारे सनातन धर्म की प्रकाष्ठा पार कर गई है अब किसी भी कीमत पर इस इन आताताइयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मोदी सरकार के संरक्षण में और उत्तर बढ़ता प्रदेश सरकार के संरक्षण में इस घटना को सुनियोजित रूप से सजाया गया है सभी बड़े किरदार पकड़े जाने चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को रामाश्रय प्रसाद, रियाजुद्दीन खान, नीरज भोक्ता वि स प्रभारी, राकेश तिवारी, बिजय खान, संजीव श्रीवास्तव, प्रताप यादव, मनोज झा, ओमप्रकाश सिंह, र ईस रिजवी, राजकिशोर यादव, सुबोध सिंह सरदार, रजनीश सिंह, जयराम हाॅसदा, खगेनचन्द्र महतो, डाॅ परितोष सिंह ने संबोधित करते हुए चढ़ावा लुट, खनिज लुट के लिए केंद्र सरकार की भर्त्सना की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *