ताजा खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर धालभूमगढ़ और जमशेदपुर वन प्रमंडल में आयोजित किए गए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों समेत वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को दिए पेड़ पौधे लगाने और प्रकृति को बचाने के संदेश

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: विश्वू पर्यावरण दिवस के मौके पर जमशदेपुर वन प्रमंडल की ओर से धातभूमगढ़ वन क्षेत्र में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर सैकड़ो पौधे लगाए और वन संरक्षण का संदेश दिया। कार्यंक्राम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती डीएफओ शब्बा आलम, विमल कुमार समेत कई प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी जन उपस्थित रहे। सभी ने पौधा रोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कई पौधे भी लगा।

पेड़ पौधे लगाए और प्रकृति की रक्षा करें – सोमेश सोरेन

विधायक सोमेश सोरेन ने लोगों से आह्वान किया कि वनों की रक्षा आज के बढ़ते वायु प्रदूषण में अति आवश्यक है। विश्व व्यवस्था में प्रकृति का संतुलन बनाकर रखना जीवन के लिए उपयोगी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक परिवार में बच्चों के जन्म के साथ तीन पौधे लगाया जाना चाहिए।

वहीं सब्बा आलम ने कहा कि हम सांस में ऑक्सीजन लेते हैं। बिना ऑक्सीजन के हम एक पल भी जीवित नहीं रह सकते। इन पेड़ पौधों की बदौलत ही भूमंडल में ऑक्सीजन की अधिकता रहती है जो जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है समझा जा सकता है।

झारखंड को हरा भरा बनाए रखने का संदेश

इस मौके पर सभी ने पौधारोपण कर झारखंड को हरित बनाए रखने का संकल्प लिया । बहरागोडा विधायक समीर मोहंरी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाना प्रकृति को बचाने के साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने का माध्यम है। साथ ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

जमशेदपुर वन प्रमंडल में भी आयोजित किए गए कार्यक्रम

इसके पहले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आयोजित वॉक फार एनवायरनमेंट में बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। आरसीसीएफ स्मिता प्रकाश और और डीएफओ सब्बा आलम ने लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर प्रेरणादाई संदेश दिया। दोनों वन विभाग के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को शुभकामनाओं के साथ-साथ प्रकृति पर प्रहार को रोकने के भी संदेश दिए। वृक्ष रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया, ताकि विश्व धरातल पर प्रकृति का संतुलन बना रहे। पर्याप्त ऑक्सीजन बने ताकि लोगों को जीवनदाई स्वच्छ हवा मिले।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *