ताजा खबरें

अंधभक्तों की परीक्षा आज , सेवा संकल्प अभियान सिर्फ ढकोसला : वरिष्ठ अधिवक्ता – सुधीर कुमार पप्पू 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: देश को बर्बादी के कगार पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार अंधभक्तों की परीक्षा लेने जा रहे हैं। मौका है नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का। देश में बेरोजगारी ,महंगाई, चौतरफा टैक्स, राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा ,जातीय और धार्मिक आधार पर नफरत का माहौल के बीच भाजपा के नेता और मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यगण अंधभक्तों से अपील कर रहे हैं। मोदी के जन्मदिन पर दीपक जलाएं। इस अपील पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी चिंतक और शहर के जानेमाने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं है।

सेवा संकल्प अभियान केवल ढकोसला 

उन्होंने कहा कि बिहार और असम के लोग बाढ़ से पीड़ित है । देश में करोड़ों बेरोजगार है। महंगाई चरम सीमा पर है । इन वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दीप जलाने का आह्वान किया जा रहा है। जो नेतागण दीप जलाने का आह्वान कर रहें है वैसे लोग बिहार में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए एक शब्द भी बोलना उचित नहीं समझा। सिर्फ दीप की रोशनी में चेहरा चमकाना।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मोदी सरकार ने चौपट कर रखा है। देश में असंतोष का माहौल है। मोदी सरकार यह देखना चाहती है कि अंधभक्त कितना है। आपको याद होगा कि कोरोना काल मेँ थाली बजवाया और दीपक जलाने को कहा गया था। मोदी सरकार पतन क़ी ओर है । सेवा संकल्प अभियान सिर्फ ढकोसला है।इसीलिए यह ड्रामा किया जा रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *