ताजा खबरें

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला : 10 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्रवाई, चार गिरफ़्तार 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्ड्रासाली ओपी अंतर्गत नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां के लिखित आवेदन पर 18 सितंबर 2026 को मुफ्फसिल (पाण्ड्रासाली ओपी) थाना कांड संख्या 124/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 70(2)/65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पाण्ड्रासाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल भी उपस्थित थे।

पीड़िता की मां के बयान पर दर्ज किया गया था मामला

एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के अंदर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों में चम्पाये होनहागा (26 वर्ष), पिता-प्रधान होनहागा, दामु उर्फ राजेश पाड़ेया (20 वर्ष), पिता-स्व. मानसिंह पाड़ेया, छोटा उर्फ पाईकेराय (46 वर्ष), पिता-स्व. दामू होनहागा, तीनों निवासी गाड़ाहातु तथा डेमू उर्फ सिकन्दर पूरती (40 वर्ष), पिता-डुबलिया पूरती, निवासी सोनरो, सभी मुफ्फसिल (पाण्ड्रासाली ओपी), जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निवासी हैं।

आरोपियों ने संलिप्तता स्वीकारी 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *