पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील
आज दिनांक 6 नवंबर को डुमरिया के भागाबांधी मैदान में विशाल जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया. 300 से भी अधिक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए.
पोटका विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने डुमरिया की जनता से अपील किया कि डॉक्टर श्रीमती मीरा मुंडा जी को कमल छाप पर वोट देकर भारी से भारी मतों से विजय बनाएं और शामिल हुए 300 भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र माला पहना करके पार्टी में शामिल कराया गया.
केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा जी ने अपने संबोधन में कहा झरखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है , झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने जनता के साथ धोखा दरी का काम किया है 18 साल से 50 वर्ष के महिलाओं को गुमराह करने के लिए ₹1000 देकर जनता को लुभा रही है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और ₹2100 जो है प्रत्येक महीने खाता में दिए जाएंगे साल में ₹25000 रुपए दी जाएंगे,
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बालू चोरी पर रोक लगाई जाएगी,कमीशनकोरी नहीं होने दिया जाएगा, भाजपा जो कहती है वह करती है इसीलिए लूट खशोट की सरकार को भगाना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है.
माननीय अर्जुन मुंडा जी के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 300 से अधिक विभिन्न राजनीतिक पार्टी के भाजपा में शामिल हुए
आज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू जी, डुमरिया मंडल के अध्यक्ष किशोर जी.