भाजपा प्रवक्ता काले, वरिष्ट भाजपा नेता अनिल मोदी और भाजपा पोटका संचालन समिति सदस्य सुबोध झा ने मतदान किया
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने जमशेदपुर पूर्व विधानसभा के बूथ संख्या 295, श्री साकची गुजराती इंग्लिश मध्य विद्यालय में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाई और मतदान किया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज मैंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया।
भाजपा नेता अनिल मोदी ने मतदान किया
जमशेदपुर=भाजपा के जिला महामंत्री,जुगसलाई विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक अनिल मोदी ने आज जुगसलाई स्थित राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 185 में अपनी पत्नी सुरेखा मोदी के साथ मतदान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे कोल्हान में हेमंत सरकार की नाकामियों के खिलाफ रोष है जो कि आज मतदान में दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक एन डी ए के प्रति लोगों का रुझान दिखाई दे रहा है।जुगसलाई विधानसभा में इस बार परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है और केला के प्रति आम मतदाता का रुझान साफ दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि आज के मतदान से स्पष्ट है कि कोल्हान में एन डी ए गठबंधन इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा एवं प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।
भाजपा नेता सुबोध झा ने अपने बागबेड़ा कॉलोनी स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया