क्राईम

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दर्न टाउन में डकैती के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार, मेड का बेटा है मास्टरमाइंड

 श्री दर्पण न्यूज,  जमशेदपुर : बिष्टुपुर नार्दन टाउन स्थित बागमती रोड में 19 जनवरी की रात कारोबारी रमेश कांवटिया के घर में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में मानगो के जवाहरनगर रोड नम्बर 13 मुस्तफा खेती इलाके के रहने वाले मेराज खान, चाईबासा के सिंह पोखरिया टेकोरा हातू ऊपर टोला के रहने वाले सावन देवगम, बिष्टुपुर के सी रोड पांच नंबर बंगला के रहने वाले सोनू बाग, सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी निवासी किशन बाग और सीताराम डेरा न्यू बाराद्वारी के रहने वाले राजा महानंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए 25 ग्राम सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त चाकू जैसा हथियार और ऑटो बरामद की है।

कांड में शामिल दो बदमाशों की तलाश जारी, पूरा माल भी बरामद होना बाकी

एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी शिवाशिष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को जानकारी देते हुये बताया कि इस घटना को सात बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसमें से पांच बदमाश पकड़ लिए गए हैं। दो बदमाशों की तलाश में छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि लूट का सारा माल अभी बरामद नहीं हुआ है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सारा माल बरामद हो जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसी टीम ने सभी को पकड़ा है।  घटना का मास्टरमाइंड सोनू बाग था। सोनू बाग की मां रमेश कंवटिया के घर पर मेड थी। घटना को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ दिया था। बताते हैं कि सोनू बाग अपनी मां को काम पर छोड़ने जाया करता था। वहीं से उसने रमेश कंवटिया के घर की पूरी जानकारी हासिल की थी।

Share This News

One thought on “बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दर्न टाउन में डकैती के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार, मेड का बेटा है मास्टरमाइंड

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *