एसएसपी किशोर कौशल से मिले डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज भाजपा नेताओं के साथ वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल से उनके कार्यालय में में मिले तथा बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो नेताओं के संरक्षण में असमाजिक तत्वों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए उत्पात की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वाद झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ित किया जा रहा है। अब तो झामुमो नेताओं के द्वारा पुलिस पर दबाव देकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झुठे मुकदमें दर्ज करवाया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन
भाजपा नेताओं ने एसएसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। डॉ गोस्वामी के साथ पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला के अध्यक्ष चंडीचरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त साव, जिला महामंत्री सत्या तिवारी तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा पाल भी एसएसपी से मिले। एसएसपी से मिलने के पश्चात डॉ गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि झामुमो नेता बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं।
बड़शोल में भाजपा नेताओं पर किया गया था जानलेवा हमला
विधानसभा चुनाव के पूर्व 11 नवंबर को झामुमो नेताओं के ईशारे पर असमाजिक तत्वों ने बड़शोल थाना क्षेत्र के बहुलिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं जानलेवा हमला किया गया था। अब अपनी गलतियों को छुपाने के लिए 15 दिनों के पश्चात 26 नवंबर को झामुमो नेताओं के ईशारे पर भाजपा समर्थकों पर झुठा मुकदमा दर्ज किया गया। झामुमो नेता पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बहरागोड़ा को राजनीतिक हिंसा में धकेलना चाहते हैं। परन्तु बहरागोड़ा की शान्तिप्रिय जनता राजनीतिक विद्वेष एवं हिंसा को कभी पसंद नहीं करेगी।

You made some respectable factors there. I seemed on the web for the problem and found most people will associate with along with your website.