Event More News

पंचायती राज दिवस पर बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने का पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने की शपथ लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा कॉलोनी में पंचायती राज दिवस पर एक संगोष्टी का आयोजन किया. इस उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सारे पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी एक जुटता प्रदर्शित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश द्वारा जारी पत्र के आलोक में बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने के शपथ एवं संकल्प भी लिए। इसके लिए जल्द ही ग्राम सभा कर इसकी रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजने पर भी सहमति बनी। इस संगोष्ठी में सर्वसम्मति से पंचायती राज व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए अपने-अपने पंचायतों में जनहित से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की भी शपथ ली गई।
इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू , धनु माडी, ग्राम प्रधान चुनका माडी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, उप मुखिया राकेश चौबे, संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, मैनुल खान, सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

Share This News

Comments are closed.