Recent News

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से दिवंगत पत्रकार सिद्धनाथ दुबे के परिजनों को सहयोग राशि 75000 रुपए का चेक सौंपा गया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : दिवंगत सिद्धिनाथ दुबे बाबा के एस टाईप आदित्यपुर आवास पर जाकर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों ने उनकी पत्नी और बेटे को सहयोग के तौर पर 75000 की राशि का एक चेक सौपा। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावा सचिव,विनय पूर्ति वरिष्ठ सदस्य राघवेंद्र शर्मा, अजय शंकर, राम कंडेय मिश्रा, मोहम्मद अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, राजेश कुमार सिंह, सुदर्शन शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, विनय उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। परिजनों ने प्रेस क्लब के सदस्यों का इस कार्य के लिए हृदय से आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे सिद्ध नाथ दुबे का बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी शारदा दुबे के अलावा पुत्र अमित कुमार और उनका भरा पूरा परिवार है। पत्रकार सिद्धनाथ दुबे की तीन पुत्रियां भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वह सभी अपने परिवार के साथ ससुराल में रहती हैं।

Share This News

Comments are closed.