सत्य और असत्य की लड़ाई में संगत के आशीर्वाद से मिलेगी सेवा: निशान सिंह
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद के चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा करने के दौरान कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने संगत को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन है, सत्य और असत्य की इस लड़ाई में संगत का प्यार और आशीर्वाद उन्हें गुरूघर की सेवा के रूप में अवश्य मिलेगा।
रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों संग मुखातिब होते हुए निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और संगत और गुरुघर की सेवा के लिए सदा तत्पर रहे। उम्मीदवार के रूप में अपनी विजय का दावा करते हुए कार्यवाहक प्रधान निशान सिंह ने अपने तीन साल की उपलब्धियों को लेकर अपने संगत के बीच जाने का ऐलान किया है। निशान सिंह ने कहा उन्होंने अपने द्वारा किए सेवा और विकास कार्यों के आधार पर अपने आप को संगत के फैसले के लिए समर्पित कर दिया है।
निशान सिंह की लोकप्रियता से घबराकर विरोधी लगा रहे हैं अनर्गल आरोप: काले

साकची के एक होटल में साकची गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान निशान सिंह के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मीडिया के समक्ष अपने वर्ष के कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जहां निशान सिंह के साथ गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले एवं कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी भी मौजूद थे।
विरोधियों के सारे आरोप सत्यहीन और निराधार
महामंत्री परमजीत सिंह काले पिछले तीन वर्षों के हिसाब-किताब के बैलेंस शीट की प्रति पत्रकारों को सौंपते हुए कहा कि विरोधी के सभी आरोप निराधार और तथ्यविहीन है क्योंकि वे हर वर्ष बैसाखी के दिन गुरुद्वारा का आय-व्यय ऑडिट के बाद ब्यौरा संगत के बीच रखते हैं जिसकी बाकायदा मंच से घोषणा होती रही है।
परमजीत सिंह काले ने कड़े शब्दों में कहा कि निशान सिंह ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में जमकर सेवा और गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्य किए जो संगत के संज्ञान में है, उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं है। काले का कहना है कि निशान सिंह कमिटी द्वारा की गई सेवा की चर्चा केवल जमशेदपुर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है और इस लोकप्रियता से घबराकर विरोधी बिना सर पैर के अनर्गल तथ्यहीन आरोप कमिटी पर लगा रहें हैं। लेकिन यह संगत है जो सब जानती है कि आखिरकार सत्य क्या है और असत्य क्या है।
संवाददाता सम्मेलन में निशांत सिंह ने चुनावी जंग का किया ऐलान
निशान सिंह द्वारा अपने तीन साल की उपलब्धियां को मीडिया के समक्ष रखते हुए चुनावी प्रचार की शुरुआत का ऐलान किया गया है। कार्यकारी प्रधान निशान सिंह एवं परमजीत सिंह काले ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने संगत से जो चुनावी वादा किया था उससे अधिक काम हुआ है और वे अपने काम को लेकर संगत के बीच चुनावी प्रचार के लिए जा रहे हैं।
संवाददाता सम्मेलन को निशान सिंह और परमजीत सिंह काले ने संबोधित किया जबकि जसबीर सिंह गांधी, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू और बलबीर सिंह धंजल भी मौजूद रहे।

Салати з дріжджами виявились несподівано смачними, коли дізнався як використовувати харчові дріжджі.
Якщо вам цікаво про сни — сон і свідомість.
Розвиток дітей через гру – це просто! Ознайомтеся з цікавими ідеями для батьків.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
The future of marriage equality is uncertain, with ongoing challenges and threats to equality and justice . The importance of marriage equality lies in its ability to promote equality and challenge discriminatory laws . Marriage equality has become a litmus test for a country’s commitment to human rights and social justice.
Prop 8 and LGBTQ+ rights https://thediacritics.com/john/prop-8-the-importance-of-being-married/
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Вивчайте з дітьми не тільки сучасні казки, але й класичні. Вони допоможуть розвинути логіку та уяву.
Щоб випічка не зіпсувалася, важливо знати, як правильно зберігати борошно. Читайте корисні поради.
Ви теж в шоці, що діти вивчають Бодлера в школі? Альбатрос. Символіка твору допомогла розібратись.
Чому зимові температурні рекорди стали частішими? Дізнайтеся, що відбувається з кліматом і чому це має таке велике значення.
Заходьте на сайт і дізнайтесь про останні новини в спорті. Тут завжди є цікаві статті для любителів спорту.