बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण स्वयं करेंगे उपायुक्त – सुबोध झा
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: ईवीएम मशीन निरीक्षण करने कीताडीह पहुंचे जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन के समक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति ने अध्यक्ष सुबोध झा ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से संबंधित विषय को रखा। उपायुक्त ने उनकी बातें गंभीरता से सुनी और बताया कि विभाग जुलाई में पानी की सप्लाई शुरु कर देंगा। हालांकि सुबोध झा ने उन्हें बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार मिल रहे आश्वासन से क्षेत्र की जनता ऊब चुकी है। ऐसे में जब तक विभाग पानी की सप्लाई शुरू नहीं कर देता तब तक उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
सुबोध झा ने उपायुक्त से आग्रह किया कि बगल में ही पानी टंकी का निर्माण हुआ है। आप स्वयं चलकर निरीक्षण कर लेंगे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
उपायुक्त स्वयं करेंगे निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण
वास्तविकता यह है कि योजना से जनता को पानी भी नहीं मिला और योजना ध्वस्त हो रही है। उपायुक्त ने उन्हे आस्वश्त किया एक डेढ़ सप्ताह में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का स्वयं निरीक्षण करेगें और वस्तु स्थिति को समझने की कोशिश करेंगे।
