Event More News

शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले

  श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  सिख विज़डम अकैडमी के वार्षिक पुरस्कार समारोह (सत्र 2024–2025) में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (सीजीपीसी) के नेतृत्व में संचालित यह अकैडमी न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संस्कार और नेतृत्व की भावना का भी विकास कर रही है। यह हमारे शहर जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है कि ऐसी संस्थाएं समाज के भविष्य निर्माण हेतु निःस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं।

मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी 

मेरे लिए यह अत्यंत सम्मान का क्षण रहा कि मैंने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस उत्तम आयोजन हेतु सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की संपूर्ण टीम तथा सिख विज़डम अकैडमी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रयास इसी प्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *