सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करने शहर पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे, सरायकेला में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ की मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे कोल्हान की जिला कमेटियों को दुरुस्त करने शहर पहुंचे। जमशेदपुर के सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने बताया की सरायकेला चाईबासा और जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संघटनात्मक मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने मंगलवार को सरायकेला में बैठक की है। जिला स्तर से पंचायत स्तर तक संगठन को एक मजबूत स्वरूप देने, सरकार और संगठन के बीच तारतम में स्थापित करने और उसे एक मजबूत स्वरूप देने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे पार्टी और सरकार के बीच सामंजस्य से बैठने का काम करें। संगठन का स्वरूप और उसकी आधारभूत संरचना कैसे मजबूत हो इस पर बल दिया जाए । बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए विनोद पांडे ने कहा की इसके लिए एक टास्क बनाया जाए।
जमशेदपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर दिया जाएगा संगठन को मजबूत आधार
एक सवाल के जवाब में विनोद पांडे ने कहा की जमशेदपुर में भी वे कल बैठक करने जा रहे हैं। जिला कमेटी जमशेदपुर की भांग है, उसका पुनर्गठन किया जाना है। उसकी रूपरेखा और स्वरूप कैसा होगा इसके लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ सीताराम डेरा के आदिवासी एसोसिएशन में बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में मजबूती के साथ-साथ बदलाव भी समय को देखते हुए जरूरी है और वे इन मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से निर्देश दिए जाएंगे, ताकि संगठन और मजबूत बने।
गुरु जी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार
इस दौरान उन्होंने गुरु जी के सेहत के बारे में पूछने पर बताया कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन गुरु जी के सेहत में बहुत सुधार है। बहुत जल्द गुरु जी हमारे बीच होंगे। लाखों लोगों की दुआएं और आशीर्वाद उनके साथ है।
भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश :
विनोद पांडे इसके पहले भोगनाडीह की घटना की चर्चा करते हुए विनोद पांडे ने कहा की भोगनाडीह की घटना पूरी तरह से भाजपा की साजिश है। और इसमें दो-दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की संलिप्त है।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एक उन्हीं के पूर्व कार्यकर्ता से साजिश कर रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि मंडल मुर्मू नाम का यह कार्यकर्ता पहले बरहेट विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का प्रस्तावक बना था। लेकिन बाद में उसे साजिश के तहत मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़ा किया गया। मुख्यमंत्री का चुनाव को रद्द कराने का सौदा किया गया। लेकिन बहुत जल्द इस पूरे मामले का पर्दाफाश होगा और दूध का दूध पानी का पानी राज्य की जनता के सामने आएगा। उन्होंने बताया कि एक पूर्व मुख्यमंत्री का आदमी हथियार के साथ वहां पकड़ा भी गया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले के उद्वेदन में जोर-शोर से लगा है।बहुत जल्द सच्चाई राज्य की जनता के सामने आएगी।