वार्ड की महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाना मुख्य उद्देश्य: सोनी पांडे
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के चुनाव में पार्षद प्रत्याशी सोनी पांडे वार्ड संख्या 36 से चुनाव चिन्ह साइकिल के पंप पर चुनाव लड़ रही हैं । उन्होंने वार्ड संख्या 36 के के लोगों से अपील की है कि वह अपना कीमती वोट देकर उन्हें जीतायें। वार्ड के लोगों की सुख सुविधाओं का वे ध्यान रखेंगी। मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लोगों की समस्या का निदान करेगी। सोनी पांडे ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि मायके और ससुराल दोनों से सामाजिक रही हैं। इसलिए सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि रहती है।
खुद भी मूलभूत समस्याओं से जूझती सोनी पांडे
वर्तमान में वह खुद भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही हैं। जिनसे क्षेत्र की आम जनता भी परेशान है। सोनी ने कहा कि वह पीने के स्वच्छ जल, बिजली की नियमित आपूर्ति, सड़क और सड़कों की मरम्मत, शिक्षा , स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेगी।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगी
साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की कोशिश करेगी, ताकि महिलाएं खुद अपना खर्च अर्जित करें . उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े. सोनी पांडे एक पढ़ी-लिखी योग्य और गुणवान महिला हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़े ही साफ और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात कही। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपना कीमती मत देकर उसे जीताये। वह हर पल सुख दुख में उनके साथ रहेगी।
