Blog

जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं मीरा मुंडा ने सम्मेलन को किया संबोधित, अधिनियम के लाभकारी प्रावधान व बारीकियों से कराया अवगत

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। कई कार्यक्रम के माध्यम से अधिनियम से होने वाले लाभ के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से, बुधवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में विशाल नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सभा को सांसद और विधायक के अलावा मीरा मुंडा और गीता कोड़ा ने भी संबोधित किया

इस सम्मेलन में सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, कार्यक्रम प्रभारी एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ मुख्यरूप से शामिल रहे। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ कामकाजी और घरेलू महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सम्मेलन में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न लाभकारी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

 

Share This News