ताजा खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया, कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए सामाजिक एकता, विकास और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय, किताडीह यादव क्लब, सुंदरनगर चौक, हाता चौक एवं हाता प्रधान कार्यालय में आयोजित समारोहों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोटका प्रखंड के बालिजुड़ी में P.R.M.M.S क्लब तथा डोरकासाई में जय जवान समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और प्रोत्साहन देने की।

स्व. रामदास सोरेन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री, सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने हाता प्रधान कार्यालय में सैकड़ो लोगो के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पोटका प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष एवं जनसेवा को स्मरण किया।

घोड़ाबांधा में रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण

जमशेदपुर के टेल्को घोड़ाबांधा में स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में आयोजित प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में भी विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक एवं स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती सहित झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बांधटांड में आदिवासी कल्याण समिति द्वारा आयोजित स्व. कौशल सिंह स्मृति कप 39वीं एथलेटिक्स मीट 2026 में विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *