ताजा खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर 22वाँ रक्तदान शिविर, 353 यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यू एकता क्लब, जुगसलाई द्वारा स्व० नन्दकिशोर बरनवाल जी (लालू) की स्मृति में आयोजित 22वाँ रक्तदान महाशिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 353 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया गया।

कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

रक्तदाताओं की हौसला-अफजाई के लिए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, उपेंद्र चतरथ, टाटा स्टील फाउंडेशन के अभिषेक कश्यप, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल रिंगसिया,मानव केडिया, समाजसेवी राजकुमार सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह,किशोर यादव,अनिल मोदी,पंचम गुप्ता कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव,सचिन अग्रवाल,अनंत मोहका एवं श्री प्रकाश जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर की गई भारत माता की आरती

कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती की गई तथा बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान महाशिविर मानव सेवा और राष्ट्र सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सम्पन्न हुआ।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *