ताजा खबरें

वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरुजी का नई दिल्ली में निधन, जुगसलाई में शोक की लहर

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी उम्र 82 वर्ष का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे अपने पीछे पुत्र चाणक्य मिश्रा पांच पुत्रियां एवं अपने भाइयों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी पुत्र पुत्रियां एवं उनके रिश्तेदार नई दिल्ली में ही मौजूद थे।

टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी थे योगी मिश्रा

स्वर्गीय योगी मिश्रा आर पी पटेल हाई स्कूल के शिक्षक रहे टाटा स्टील में कार्यरत रहे हैं। वर्तमान के उनके नेतृत्व में युवा वर्ग के लोग समाज की जन समस्याओं के लिए उनका निराकरण करने के लिए इनका मार्गदर्शन लेते रहते थे। जुगसलाई नगर परिषद रेट पियर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक थे उनके निधन की खबर सुनते ही जुगसलाई के लोग शोकाकुल हो गए।

नई दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

उनके पुत्र चाणक्य मिश्रा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के विचार विमर्श के बाद निर्णय दिया गया है कि उनका दाह संस्कार नई दिल्ली घाट में ही कर दिया जाएगा बाकी सारे कार्यक्रम जुगसलाई स्थित निवास स्थान पर किए जाएंगे उनके निधन पर जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। बैठक में स्वर्गीय जोगी मिश्रा द्वारा जुगसलाई पार्क बनाने में किए गए कार्यों को याद करते हुए पार्क का नाम जोगी मिश्रा पार्क रखने का निर्णय भी लिया गया।

लोकसभा में कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया संरक्षक गुरमुख सिंह शिव कुमार शर्मा महेंद्र पाल सिंह हरदीप सिंह अखिलेश उपाध्याय अजय कुमार पांडे रवि शंकर तिवारी जयप्रकाश जैनु नरेंद्र पाल सिंह कमलजीत सिंह बंटी सिंह मोहम्मद सूबेद आलम सुरेंद्र सिंह कालेश्वर पांडे देव कृष्णा दुबे आरपी सिंह पुरुषोत्तम तिवारी बृज तिवारी सुनील कुमार गुप्ता नंदलाल साहू शंभू शरण साहू मनोज साहू दिलीप गुप्ता बाबू खान अविनाश दुबे पिंटू सिंह रतन सिंह सूरज प्रताप सिंह टिल्लू शर्मा दीपक सिंह मुन्ना तिवारी ममता उपाध्यक्ष उषा देवी बेला अग्रवाल आदि कई लोग उपस्थित थे.

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *