ताजा खबरें

जमशेदपुर में भटकी ओडिशा की बुजुर्ग महिला, डालसा ने रेस्क्यू कर साकची थाना को सुपुर्द किया

श्री दर्पण न्यूज़, ​जमशेदपुर: साकची इलाके में राह भटकी एक बुजुर्ग महिला को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के प्रयास से रेस्क्यू कर साकची थाना के हवाले किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLV) की टीम ने महिला को सदर अस्पताल, परसुडीह में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार और मानसिक जांच के बाद महिला को साकची थाना को सुपुर्द किया गया।

उड़िया भाषा बोलती और समझती है महिला

​महिला केवल उड़िया भाषा ही बोल और समझ पाती है। सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गिरी द्वारा की गई काउंसलिंग और चिकित्सा के दौरान महिला ने काफी मशक्कत के बाद अपना नाम मालती देवी और पति का नाम सुरेश बताया। वह मूलत उड़ीसा के संबलपुर जिला शासन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने गांव का भी नाम बताती है, लेकिन वह स्पष्ट नहीं है।

महिला की पहचान होने पर डीएलएसए और साकची पुलिस को सूचना दें

​डालसा के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस महिला को पहचानता है या इसके परिवार के बारे में जानता है, तो वह संपर्क कर डालसा कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, न्याय सदन, नया कोर्ट भवन, मोबाइल नंबर 9 430 7 80 325 जमशेदपुर के अलावे साकची थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 94317 06491 नंबर पर सूचित कर सकते हैं। फिलहाल डीएलएसए का उद्देश्य महिला को जल्द से जल्द पहचान कर उसके परिवार से मिलाना और उसे सुरक्षित घर पहुंचाना है।

Share This News