सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड जनक पद्म भूषण दीशुम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सिख समुदाय की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नेसोनारी स्थित शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा लगाने मे उल्लेखनीय भूमिका के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता पवन सिंह को शॉल एवं बुकके भेंट कर सम्मान दिया गया।
शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा दी
इस मौके पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा देते हुए आदिवासी दलित वंचित समाज के अधिकारों के लिए लड़ाई को मजबूत किया।
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड जनक शिबू सोरेन द्वारा किए गए त्याग को देश के एवं झारखंड के नागरिक कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार परविंदर सिंह सोहल जसवंत सिंह जसु सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह सुक्कू सरबजीत सिंह ग्रेवाल हरदीप सिंह दीपी विक्की सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
