धर्मताजा खबरें

संत शिरोमणि रविदास की 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से जमशेदपुर पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व हुआ अभिनंदन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण रहे मौजूद

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा, गुरु वंदना और “जय गुरु रविदास” के गगनभेदी जयघोषों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

सोनारी भूतनाथ मंदिर में 15 दिनों तक रखा जाएगा पवित्र कलश

 

स्वागत के उपरांत कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए ।

सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में यह पवित्र कलश आगामी 15 दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए स्थापित रहेगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संत शिरोमणि रविदास का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

कई गण मान्य लोग रहे मौजूद

कलश यात्रा के स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, पोरेश मुखी, अमित अग्रवाल, नीलू मछुआ, सागर राय, सोनू ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, मंडलाध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, मारुति नंदन पांडेय, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा, प्रकाश दुबे, दिलीप पासवान, अबु अशरफ, मीरा शर्मा, संगीता शर्मा, संगीता लोधी, सीमा दास, चंचल भाटिया, शुक्ला हलदर, जया शर्मा, मधुमाला समेत अन्य मौजूद रहे।

Share This News