वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन (WDRO) द्वारा कल माईकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा आयोजित 13वां हस्तकरघा दिवस
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन (WDRO) के राष्ट्रय अध्यक्ष सह पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, बुनकर प्रकोष्ठ, भाजपा विजय कुमार भारती, पूर्व सदस्य, खादी गा्रमोद्योग आयोग मनोज कुमार सिंह एवं स्वणरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय, अमित मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर गुरूवार को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन (WDRO) द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था। उसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चेन्नई में 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस घोषित किया गया। उसके बाद से WDRO द्वारा प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर हस्तकरघा दिवस मनाया जा रहा है।
माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा प्रोग्राम
इस वर्ष WDRO द्वारा 7 अगस्त को जमशेदपुर माईकल जॉन प्रेक्षागृह में सुबह 10.30 बजे से 13वां हस्तकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, पूर्व सदस्य, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार आनंद साहू, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कुछ राज्यों के बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ लगभग 500 स्थानीय प्रतिनिधि रहेंगे।
बुनकरों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम में बुनकर कारीगर क्षेत्र की चुनौतियांें पर विशेष चर्चा की जायेगी। आज किस कारण से लोग इस क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं उन कारणों को रेखांकित किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद इस क्षेत्र की सशक्तिकरण के लिये एक मांग पत्र भी तैयार किया जायेगा जिसे केन्द्र और राज्य की सरकारों को सौंपा जायेगा। कार्यक्रम में बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ कुछ विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में रहे उपस्थित
पत्रकार वार्ता के दौरान स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री, अमित मोदक के एवं नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार, रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
