एमएस देशी ढाबा का विधिवत उद्घाटन संपन्न , अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा, महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी के सानिध्य में पूजन-हवन, अभय सिंह ने किया उद्घाटन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : एमएस देशी ढाबा का विधि-विधान से पूजन एवं हवन के बाद भव्य उद्घाटन किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी जी के सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने अपने करकमलों से ढाबे का उद्घाटन किया।
गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी श्रवण दास, आजसू के केंद्रीय अधिकारी चंद्रगुप्त सिंह तथा समाजसेवी सह जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालक संजय सिंह ने किया
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन एमएस देशी ढाबा के संचालक संजय सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर पूरे देशी ढाबा परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। रौनक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, करण सिंह, मुस्कान सिंह, प्रगति सिंह एवं संध्या सिंह की आयोजन में विशेष भूमिका रही।
अब रात्रि सेवा भी होगी उपलब्ध
ढाबा संचालक संजय सिंह ने कहा कि देशी ढाबा अपने स्वाद और नाम के कारण पहले से ही भोजन प्रेमियों की पसंद रहा है। अब ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए ढाबे में रात्रि सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे भोजन प्रेमियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने ढाबा परिवार को नए स्वरूप और रात्रि सेवा की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
