ताजा खबरें

मानगो नगर निगम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।

महापौर सुधा गुप्ता ने झंडोतोलन किया

समारोह का शुभारंभ माननीय महापौर सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद माननीय महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके साथ राष्ट्रगान का गायन हुआ।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *