ताजा खबरें

मन्दा में 26वीं जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड अंतर्गत काटासोल पंचायत के मन्दा गांव में रेड सन स्पोर्ट क्लब, मन्दा की ओर से आयोजित 26वीं दो दिवसीय जूनियर फुटबॉल धमाका खेल प्रतियोगिता में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला हज़ारो लोग मुक़ाबले को देखने पहुंचे थे।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक संजीव सरदार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने की अपील की तथा सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण : विधायक

संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की सिद्धों कान्हो युवा खेल क्लब समेत अन्य योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों की प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच मिले और वे आगे चलकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने युवाओं से सरकार की खेल एवं युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को मजबूत करने का आह्वान किया।

खेल के प्रति युवाओं में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, हज़ारो के तादाद में ग्रामीण दर्शक और खेलप्रेमी पहुंचे। मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान खेलप्रेमियों में खासा उत्साह बना रहा।

इस अवसर पर झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बसके सहित सैकड़ों ग्रामीण, खेलप्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *