ताजा खबरें

ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जमशेदपुर से जाने वाले दल में 12 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।

सभी प्रतिभागी प्रतियोगिता के लिए पूर्णता तैयार

सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के गणेश सिंह, अमित सोनकर और महिला प्रशिक्षक लीना सिंह ने बताया कि सभी बच्चे प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दल का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पदक जीतकर जमशेदपुर लौटे। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले गुरुवार को दल के सदस्यों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सरयू राय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *