ताजा खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को : कदमा सोनारी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : डालसा सचिव के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर कैंपस में आगामी 12 सितंबर को लगने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा के न्याय रथ वाहन द्वारा गुरुवार को सोनारी बाजार, कागल नगर , शक्ति रोड निर्मल नगर एवं कदमा उलियान में आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, रामकण्डे मिश्रा एवं जिगर तन्ना ने 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और बताया कि कोर्ट खर्च और परेशानी से बचने के लिए कोर्ट में चल रहे लंबित मामलों का समझौते के माध्यम से निष्पादन नेशनल लोक अदालत में कर सकते हैं । इससे आपको त्वरित न्याय मिलेगा और साथ में पैसों की भी बचत होगी । नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली , एक्साईज, माप तौल , दूर संचार, दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समझौते योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा ।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *