टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा आयोजित, लिये गए बड़े फैसले
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय संगत मौजूद रही। बैठक में सर्वप्रथम प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने स्वयं अरदास किया।और उसके उपरांत मिटिंग की शुरुआत की गयी।जिसमें आगामी 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर समागम की चर्चा की गई।
बैसाखी के मौके पर होगा अखंड पाठ
इस संबंध में महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में 12 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ की जाएगी। जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल को होगी। श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी शबद किर्तन एवं कथा विचार होगा। और कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने संवाददाता को बताया कि मिटिंग में गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें जल्द ही दिवान हाल में पहले से ही लगी हुई एसी के वायरिंग का काम करने एवं पेंटिंग का काम शुरू करने तथा बैसाखी के उपरांत प्रथम तल पर लंगर हाल के काम को गति देने पर मुहर लगाई गई।
