Event More News

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परेश मुखी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश से भेदभाव और असमानता को दूर किया  : सांसद

इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश से भेदभाव और असमानता को दूर किया। उन्होंने सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है.

बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत : पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केंद्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहेब का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधा : सुधांशु ओझा

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत माता को परम वैभव पर ले जाने हेतू पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य करती रहेगी।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, संजीव कुमार, सुबोध झा, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, नीलू मछुआ, मुचिराम बाउरी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पी. के करवा, उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज करवा, दिलीप पासवान, अजय रजक,मंत्री सतीश मुखी, चंदन भारती, सजल साल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष परेश कालिंदी,अशोक कुमार, हीरा लाल रजक, अशोक बहरा, बबलू मुखी, शिवा राम, सरजू मुखी, राजा राम, आदि उपस्थित थे।

Share This News

One thought on “भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *