मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन – SSP जमशेदपुर और सरायकेला SP निलंबित, ADG पहुंचे जमशेदपुर, जमशेदपुर की कमान डीआईजी कोल्हन के जिम्मे
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के आरोप में पर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्द्र किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार देर शाम अपने सोशल मीडिया अ्कांट ‘×’पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ”विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण यह निर्णय लिया गया है। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CM ने चाईबासा के आयूक्त और रांची के ADG को क्षेत्र में लागातार कैम्प कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का नर्देश दिया है। वहीं DIG को जमशेदपूर में रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।
पुलिस के सामने बदमाशों ने किया था हमला
उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ‘डबल डाउन’ बार के सामने हिमांशु और उसके दोस्त पीयूष को कुछ बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में चाकू से ताबडतोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हिमांशु की सोमवार को इलाज के दौरान TMH में मौत हो गई थी। जबकि पीयूष अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
कानून व्यवस्था पर उठ रहे थे सवाल
इस घटना के बाद शहर से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठये जा रहे थे। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर भारी आक्रोश था। विपक्ष ने भी सरकार पर दबाव बनाया था।
