ताजा खबरें

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस का बड़ा हमला: 28 सितंबर को पूरे राज्य में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: सरायकेला परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कलेक्ट्रेट तक विशाल विरोध मार्च और प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस की 6 प्रमुख मांगें

निष्पक्ष जांच: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हो।

निर्णयों की समीक्षा: CEC के कार्यकाल के दौरान लिए गए सभी फैसलों की व्यापक जांच की जाए।

SIR प्रक्रिया की जांच: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधनों (SIR प्रक्रिया) की पारदर्शी समीक्षा हो।

IT प्रणाली का ऑडिट: चुनाव आयोग की IT प्रणालियों और डेटा के केंद्रीकरण की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

पारदर्शिता एवं सुनवाई: मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में नागरिकों को आपत्ति दर्ज कराने और सुनवाई का अवसर मिले।

संस्थागत जवाबदेही: चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्णयों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख से जुड़ा मामला : राकेश तिवारी

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख से जुड़ा विषय है। इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची, सरायकेला विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, खरसावां विधानसभा प्रभारी लक्ष्मी सरदार, जिला महासचिव खिरोद सरदार एवं सचिन महतो सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *